गाजियाबाद। जिले की मोदीनगर, लोनी और सदर तहसील में 14 लेखपालों ने पिछले तीन दिनों में लेखपालों का अतिरिक्त चार्ज छोड़ दिया है। इसके बाद करीब 40 हलकों में लेखपाल की तैनाती नहीं होने से राजस्व विभाग के कामकाज पर असर पड़ा है। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार, जिले में लेखपालों की संख्या जरूरत के मुकाबले कम है। इसलिए कई कर्मचारियों को अपने मूल हलके के साथ अतिरिक्त हलकों की जिम्मेदारी दी गई थी। अब मोदीनगर के छह, लोनी के पांच और सदर तहसील के तीन लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार से जुड़े दस्तावेज आरके कार्यालय में जमा करा दिए हैं।
लेखपालों का अतिरिक्त चार्ज छोड़ने की वजह
लेखपाल संघ ने लंबित वेतन वृद्धि, वेतन विसंगति और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें उठाई हैं। संघ क्षमता से अधिक अतिरिक्त कार्यभार बंद करने की भी मांग कर रहा है। इसके अलावा डिजिटल कार्यों के लिए जरूरी संसाधन और उचित इंटरनेट भत्ता देने की मांग की गई है। अतिरिक्त प्रभार वापस करने वाले लेखपाल अब केवल अपने मूल हलके में काम करेंगे। वहीं, अधिवक्ताओं ने खाली हलकों में जल्द तैनाती की मांग की है। मोदीनगर एसडीएम कोमल पवार के मुताबिक, लेखपालों से वार्ता चल रही है। मामले की रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेजी गई है।
NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION
FAQ
सवाल: कितने लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज छोड़ा है?
जवाब: मोदीनगर, लोनी और सदर तहसील के कुल 14 लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार छोड़ा है।
सवाल: कितने हलकों में काम प्रभावित हुआ है?
जवाब: करीब 40 हलकों में लेखपाल की तैनाती नहीं होने से राजस्व कार्य प्रभावित हैं।गाजियाबाद लेखपाल अतिरिक्त चार्ज
