त्योहारी सीजन से पहले उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। परिवहन निगम लखनऊ के आउटर इलाकों और आसपास के जिलों में UP रोडवेज के नए रूट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पांच नए मार्गों के सर्वे को निगम मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। साथ ही दस नई बसें भी बेड़े में शामिल होने वाली हैं।
प्रस्तावित बस सेवा में कैसरबाग से चौक, बालागंज, ठाकुरगंज, काकोरी, बहरू और सेफलपुर का रूट शामिल है। वहीं, आलमबाग से बाराबिरवा, पारा और बहरू चौराहा तक बस चलाने की योजना है।
इसके अलावा कैसरबाग से बीकेटी, चंद्रिका देवी, माल और भैनगांव होते हुए नैमिषारण्य तक बस सेवा प्रस्तावित है। आलमबाग से मोहनलालगंज, निगोहा, नगराम लिंक मार्ग, सुदौली और असरेंदा को भी जोड़ने की तैयारी है।
प्रमुख शहरों के लिए नॉनस्टॉप बसें
परिवहन निगम लखनऊ से वाराणसी, प्रयागराज और
गोरखपुर के लिए नॉनस्टॉप बस सेवा भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
UP रोडवेज के नए रूट शुरू होने से राजधानी के बाहरी क्षेत्रों में रहने
वाले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन मिल सकेगा।
वहीं, मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार रूटों पर 50 वातानुकूलित मिनी बसें चलाने की योजना है।
FAQ
सवाल: लखनऊ में कितने नए रोडवेज रूट प्रस्तावित हैं?
जवाब: परिवहन निगम ने पांच नए रूटों के सर्वे को मंजूरी दी है।
सवाल: नॉनस्टॉप बसें किन शहरों के लिए प्रस्तावित हैं?
जवाब: लखनऊ से वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए नॉनस्टॉप बसें चलाने की योजना है।
NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION
