हरियाणा के बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन हादसा सामने आया है। रोहद गांव के पास एनसीआर नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए। देर शाम एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो अन्य युवकों की तलाश जारी थी। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब 6:20 बजे हुई। मध्य प्रदेश निवासी अजय (24) गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। अजय को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी शिवकांत (21) और बिहार निवासी नीतेश (25) भी नहर में कूद गए। तेज बहाव के कारण तीनों पानी में समा गए।
बहादुरगढ़ गणेश विसर्जन हादसे के बाद चला सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने युवकों की तलाश शुरू की। करीब पौने आठ बजे अजय का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया। वहीं, अन्य दोनों युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी रहा और एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई। बताया गया कि तीनों युवक रोहद की एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे और किराये पर रहते थे। इस घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कंपनी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION
FAQ
सवाल: बहादुरगढ़ गणेश विसर्जन हादसा कहां हुआ?
जवाब: यह हादसा रोहद गांव के पास एनसीआर नहर में हुआ।
सवाल: हादसे में कितने युवक डूबे?
जवाब: नहर में तीन युवक डूबे। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक का शव बरामद हुआ, जबकि दो की तलाश जारी थी।
