दिल्ली संविदा बस चालक की समस्याओं पर मंथन, बीमा से वेतन तक मुद्दों की समीक्षा

दिल्ली संविदा बस चालक: बीमा-वेतन पर हुई अहम बैठकदिल्ली संविदा बस चालक की समस्याओं पर परिवहन मंत्री की बैठक

नई दिल्ली। दिल्ली संविदा बस चालक की समस्याओं और उनकी सुविधाओं को लेकर दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बस ऑपरेटरों और Original Equipment Manufacturers (OEMs) के साथ बैठक की। बैठक में चालकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में चालकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा पर जोर दिया गया। इसके अलावा दुर्घटना बीमा, मुआवजा, समय पर सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र देने जैसे विषय भी उठे। ड्राइवरों को पर्याप्त साप्ताहिक और मासिक आराम देने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

दिल्ली संविदा बस चालक के वेतन पर भी चर्चा

बैठक में दिल्ली संविदा बस चालक के वेतन और न्यूनतम मजदूरी का मुद्दा भी सामने आया। अधिकारियों के मुताबिक, इससे जुड़े मामलों की मौजूदा नियमों के अनुसार समीक्षा की जाएगी। परिवहन मंत्री ने संबंधित ऑपरेटरों को ड्राइवरों की वास्तविक शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उनसे बिंदुवार एक्शन टेकन रिपोर्ट और जरूरी दस्तावेज देने को कहा गया। सरकार का उद्देश्य बस संचालन से जुड़े कर्मचारियों के कल्याण में सुधार करना है। हालांकि, इस दौरान दिल्ली की नियमित बस सेवाओं पर असर न पड़े, इस बात का भी ध्यान रखने को कहा गया है।

NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION

FAQ

सवाल: बैठक में किन सुविधाओं पर चर्चा हुई?
जवाब: स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना मुआवजा, वेतन, सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र और आराम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

सवाल: क्या नई सुविधाएं तुरंत लागू हो गई हैं?
जवाब: नहीं। संबंधित विभाग और ऑपरेटर नियमों के तहत इनकी व्यवहार्यता की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *