Asian Games 2026 India: 503 खिलाड़ियों के साथ 246 कोच-अधिकारियों को मंजूरी, जापान में भारत की बड़ी तैयारी

Asian Games 2026 India 503 athletes and 246 coaches officialsAsian Games 2026 के लिए भारत के 503 खिलाड़ियों के साथ 246 कोच और अधिकारियों को खेल मंत्रालय की मंजूरी।

Asian Games 2026 India की तैयारियों को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने 20वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले 503 भारतीय खिलाड़ियों के साथ 246 कोच और टीम अधिकारियों को मंजूरी दी है। ये खेल 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे। भारत अब कुल 36 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा। शुरुआत में खेल मंत्रालय ने 35 खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी थी। बाद में एथलेटिक्स सहित कुछ खेलों में नए नाम जोड़े गए। एथलेटिक्स टीम की संख्या 73 से बढ़कर 79 हो गई है। वहीं चार सर्फिंग खिलाड़ियों को भी भारतीय दल में जगह मिली है।

Asian Games 2026 India में एथलेटिक्स को बड़ा सपोर्ट

भारतीय एथलेटिक्स दल के साथ 31 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ रहेगा। इसमें 20 कोच शामिल हैं। हालांकि चोट के कारण स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे। पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के लिए 20 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ मंजूर किया गया है। पुरुष टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण और महिला टीम के साथ अमोल मजूमदार अहम भूमिका में रहेंगे। इसके अलावा हॉकी को 14 और शूटिंग टीम को 17 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ मिला है। शूटिंग दल में मनु भाकर प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। बैडमिंटन टीम के साथ राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद भी जापान जाएंगे।

NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION

FAQ

सवाल: Asian Games 2026 कहां आयोजित होंगे?
जवाब: 20वें एशियाई खेल जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे।

सवाल: भारत के कितने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे?
जवाब: भारतीय दल में 503 खिलाड़ियों को मंजूरी दी गई है।

सवाल: भारत कितने खेलों में भाग लेगा?
जवाब: भारत कुल 36 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *