Delhi Draft Voter List 2026: 47.7 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर, 30 सितंबर तक दावा करने का मौका

Delhi Draft Voter List 2026 में 47.7 लाख नाम बाहरDelhi Draft Voter List 2026 जारी, 47.7 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं।

नई दिल्ली। दिल्ली में Delhi Draft Voter List 2026 जारी कर दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 97.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, दिल्ली के कुल 1.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से करीब 47.7 लाख नाम फिलहाल ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हैं। मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) के तहत 30 जून से 17 अगस्त तक घर-घर सत्यापन किया गया। इस दौरान करीब 67.18 प्रतिशत मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त कर डिजिटल किए गए। जिन मतदाताओं के फॉर्म नहीं मिल सके, उन्हें Absent, Shifted, Dead, Duplicate and Others (ASDDO) जैसी श्रेणियों में रखा गया है। हालांकि, Delhi Draft Voter List 2026 में नाम नहीं होने वाले पात्र मतदाताओं के पास दावा करने का अवसर है।

Delhi Draft Voter List 2026 में नाम नहीं है तो क्या करें?

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पात्र मतदाता 30 सितंबर 2026 तक Form 6 और जरूरी दस्तावेजों के साथ नाम शामिल कराने के लिए दावा कर सकते हैं। दावों और आपत्तियों की जांच के बाद निस्तारण प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी किए जाने का कार्यक्रम है। विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो रोहिणी में सबसे अधिक 83.43 प्रतिशत फॉर्म डिजिटल हुए। वहीं, तुगलकाबाद में यह आंकड़ा 52.15 प्रतिशत रहा। मतदाताओं को सलाह है कि वे समय रहते अपना नाम और विवरण जांचें। नाम नहीं मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION

FAQ

सवाल: दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट कब आएगी?
जवाब: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम सूची 4 नवंबर 2026 को जारी होगी।

सवाल: ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें?
जवाब: पात्र मतदाता 30 सितंबर तक Form 6 और जरूरी दस्तावेजों के साथ दावा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *