एशियाई खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 21 स्वर्ण समेत जीते 85 पदक

एशियाई खेल 2026 में भारत ने जीते 85 पदक एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण समेत कुल 85 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते। इसके साथ भारत ने पदक तालिका में चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।

इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने निशानेबाजी, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती और गोल्फ सहित कई खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। हालांकि भारत पिछले एशियाई खेलों में जीते 106 पदकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका, लेकिन 21 स्वर्ण पदकों ने भारतीय अभियान को खास बनाया।

एशियाई खेल 2026 में भारत की नीरू ढांडा बनीं ध्वजवाहक

निशानेबाज नीरू ढांडा भारतीय दल की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहीं। उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। समापन समारोह में उन्हें भारतीय दल की ध्वजवाहक बनाया गया। भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी तिरंगा लेकर एथलीट परेड में शामिल हुए।

समापन समारोह में जापानी संस्कृति, संगीत, लेजर शो और पारंपरिक बोन-ओडोरी नृत्य की झलक देखने को मिली।

इसके बाद 2030 एशियाई खेलों की मेजबानी का औपचारिक दायित्व कतर की राजधानी दोहा को सौंपा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प,

जुनून और खेल भावना की सराहना की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों में खिलाड़ियों और नई प्रतिभाओं को प्रेरित करेगा।

FAQ

सवाल: एशियाई खेल 2026 में भारत ने कितने पदक जीते?
जवाब: भारत ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य शामिल हैं।

सवाल: अगले एशियाई खेल कहां होंगे?
जवाब: वर्ष 2030 के एशियाई खेल कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होंगे।

NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *