UP Super TET 2026: 12,405 शिक्षक पदों पर आवेदन शुरू, जानें जरूरी तारीखें

UPESSC की UP Super TET 2026 भर्ती में 11,508 Urban Primary सहित कुल 12,405 Assistant Teacher पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।UP Super TET 2026 में 12,405 Assistant Teacher पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP Super TET 2026 के तहत 12,405 Assistant Teacher पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से किए जा रहे हैं। भर्ती में बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी प्राथमिक विद्यालयों के लिए 11,508 Assistant Teacher पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायता प्राप्त संस्थानों से जुड़े प्राथमिक विद्यालयों के लिए 897 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें Boys Schools के 473 और Girls Schools के 424 पद शामिल हैं।

UP Super TET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

आयोग ने भर्ती नोटिफिकेशन 15 सितंबर को जारी किया था। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हुई। उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। आवेदन के लिए One Time Registration यानी OTR जरूरी है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, TET पात्रता, आरक्षण और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांचें।

NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION

UP Super TET 2026 FAQ

सवाल: UP Super TET 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?
जवाब: कुल 12,405 Assistant Teacher पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सवाल: आवेदन कब शुरू हुए?
जवाब: ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं।

सवाल: परीक्षा कब होगी?
जवाब: लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *