देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उत्तराखंड महिला मुफ्त बस यात्रा के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। सरकार के अनुसार, इस फैसले से प्रदेश की 6.50 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस योजना से खासतौर पर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को राहत मिलेगी। अस्पताल, बैंक, बाजार और सरकारी कार्यालय जाने के दौरान उनका यात्रा खर्च कम होगा।
लखपति दीदी को उद्यमी बनाने की तैयारी
धामी सरकार महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं का दायरा भी बढ़ा रही है। लखपति दीदी योजना से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी तीन लाख से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होने की बात कही गई है। महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने की घोषणा भी की गई है। इसके अलावा देहरादून में महिलाओं के लिए 10 पिंक ई-बसें शुरू करने की योजना है। सरकार प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आधुनिक हाईटेक टायलेट की सुविधा भी विकसित करेगी। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण जैसी पहल पहले से लागू है।
NITIN KUMAR | RASHTRIYA MISSION
FAQ
सवाल: उत्तराखंड महिला मुफ्त बस यात्रा का लाभ किसे मिलेगा?
जवाब: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
सवाल: इस योजना से कितनी महिलाओं को फायदा होगा?
जवाब: सरकार के अनुसार, 6.50 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
